अगर आप UPSC 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह Geography Mock Test 2026 आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस टेस्ट में आपको Geography के 25 सबसे महत्वपूर्ण MCQs, जो UPSC Prelims के लेटेस्ट पैटर्न पर आधारित हैं।
इस प्रैक्टिस सेट के माध्यम से आप अपने कॉन्सेप्ट को मजबूत कर सकते हैं और परीक्षा में बेहतर स्कोर करने की तैयारी कर सकते हैं। सभी प्रश्नों के साथ सही उत्तर भी दिए गए हैं ताकि आप अपनी तैयारी को आसानी से जांच सकें। यह टेस्ट UPSC, State PCS, Railway, Police, और भी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है। नियमित अभ्यास से आप अपनी accuracy और speed दोनों बढ़ा सकते हैं।
नोट (महत्वपूर्ण सूचना)
-पूरी जानकारी को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ें।
-टेस्ट के नीचे भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, उसे भी अवश्य पढ़ें।
-बिना निर्देश पढ़े टेस्ट देने पर आपको समझने में कठिनाई हो सकती है
निर्देश (ध्यान से पढ़ें)
-यह टेस्ट कुल 25 प्रश्नों का हैं
-सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।
-गलत उत्तर के लिए 0.25 नकारात्मक अंक (Negative Marking) है।
-इस टेस्ट में एक प्रश्न को पूरा करने के लिए 30 सैकंड समय निर्धारित है।
-सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर और सोच समझकर ही उत्तर दें।
-टेस्ट पूरा होने के बाद आप अपना रिजल्ट और सही उत्तर देख सकते हैं
🌍
Geography UPSC Challenge
Negative Marking: -0.25 | Rank System | Advanced Level
History के महत्वपूर्ण प्रश्न 2026 – इन 25 सवालों को भी देखे इन्हें बिल्कुल मिस न करें ये भी महत्वपूर्ण है
- ‘Roaring Forties’ पवनें मुख्यतः किस कारण से अत्यधिक तीव्र होती हैं?
(A) उच्च तापीय प्रवणता
(B) स्थलखंडों का अभाव
(C) कोरिऑलिस बल का अभाव
(D) विषुवतीय निम्न दाब
उत्तर: (B) स्थलखंडों का अभाव
- निम्न में से कौन-सा महासागरीय प्रवाह ‘गरम प्रवाह’ नहीं है?
(A) कुरोशियो धारा
(B) गल्फ स्ट्रीम
(C) लैब्राडोर धारा
(D) ब्राजील धारा
उत्तर: (C) लैब्राडोर धारा
- ‘फ्योर्ड’ स्थलाकृति का निर्माण किस प्रक्रिया से होता है?
(A) नदी अपरदन
(B) हिमानी अपरदन
(C) पवन अपरदन
(D) समुद्री निक्षेपण
उत्तर: (B) हिमानी अपरदन
- पृथ्वी के वायुमंडल में ओज़ोन परत मुख्यतः किस मंडल में स्थित होती है?
(A) क्षोभमंडल
(B) समतापमंडल
(C) मध्यमंडल
(D) आयनमंडल
उत्तर: (B) समतापमंडल
- ‘एल नीनो’ का संबंध किससे है?
(A) अटलांटिक महासागर
(B) हिंद महासागर
(C) प्रशांत महासागर
(D) आर्कटिक महासागर
उत्तर: (C) प्रशांत महासागर
- निम्न में से कौन-सी मिट्टी कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
(A) जलोढ़ मिट्टी
(B) लेटराइट मिट्टी
(C) काली मिट्टी
(D) लाल मिट्टी
उत्तर: (C) काली मिट्टी
- ‘डोलड्रम क्षेत्र’ की प्रमुख विशेषता क्या है?
(A) उच्च दाब और शुष्कता
(B) तीव्र पवनें
(C) शांत व परिवर्तनशील पवनें
(D) हिम वर्षा
उत्तर: (C) शांत व परिवर्तनशील पवनें
- निम्न में से कौन-सी नदी ‘एस्ट्यूरी’ बनाती है?
(A) गंगा
(B) महानदी
(C) नर्मदा
(D) गोदावरी
उत्तर: (C) नर्मदा
- ‘सियाचिन ग्लेशियर’ किस पर्वत श्रेणी में स्थित है?
(A) हिमाद्रि
(B) काराकोरम
(C) ज़ास्कर
(D) पीर पंजाल
उत्तर: (B) काराकोरम
- भारत में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान कौन-सा है?
(A) चेरापूंजी
(B) मौसिनराम
(C) शिलांग
(D) अगरतला
उत्तर: (B) मौसिनराम
- ‘अपक्षय’ (Weathering) और ‘अपरदन’ (Erosion) में मूल अंतर क्या है?
(A) दोनों समान हैं
(B) अपक्षय केवल रासायनिक होता है
(C) अपरदन में पदार्थ का परिवहन होता है
(D) अपक्षय केवल शुष्क क्षेत्रों में होता है
उत्तर: (C) अपरदन में पदार्थ का परिवहन होता है
- निम्न में से कौन-सा ग्रह ‘लाल ग्रह’ कहलाता है?
(A) शुक्र
(B) मंगल
(C) बृहस्पति
(D) शनि
उत्तर: (B) मंगल
- ‘रिंग ऑफ फायर’ का संबंध किससे है?
(A) हिमनद
(B) ज्वालामुखी एवं भूकंप
(C) मरुस्थल
(D) महासागरीय धाराएँ
उत्तर: (B) ज्वालामुखी एवं भूकंप
- भारत की सबसे लंबी सहायक नदी कौन-सी है?
(A) यमुना
(B) घाघरा
(C) कोसी
(D) चंबल
उत्तर: (A) यमुना
- ‘लू’ किस प्रकार की पवन है?
(A) शीत स्थानीय पवन
(B) आर्द्र पवन
(C) गर्म एवं शुष्क स्थानीय पवन
(D) पर्वतीय पवन
उत्तर: (C) गर्म एवं शुष्क स्थानीय पवन
- ‘भाबर क्षेत्र’ की प्रमुख विशेषता क्या है?
(A) अत्यधिक दलदली भूमि
(B) कंकरीली एवं छिद्रयुक्त भूमि
(C) काली मिट्टी
(D) लवणीय मिट्टी
उत्तर: (B) कंकरीली एवं छिद्रयुक्त भूमि
- पृथ्वी की आंतरिक संरचना में ‘मोहो असंततता’ किन परतों के बीच होती है?
(A) भूपर्पटी एवं मैंटल
(B) मैंटल एवं क्रोड
(C) बाह्य एवं आंतरिक क्रोड
(D) स्थलमंडल एवं वायुमंडल
उत्तर: (A) भूपर्पटी एवं मैंटल
- ‘टाइगा वन’ मुख्यतः कहाँ पाए जाते हैं?
(A) विषुवतीय क्षेत्र
(B) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र
(C) उपोष्ण क्षेत्र
(D) शीतोष्ण शंकुधारी क्षेत्र
उत्तर: (D) शीतोष्ण शंकुधारी क्षेत्र
- भारत का कौन-सा राज्य सर्वाधिक तटरेखा रखता है?
(A) तमिलनाडु
(B) आंध्र प्रदेश
(C) गुजरात
(D) महाराष्ट्र
उत्तर: (C) गुजरात
- ‘इंसोलेशन’ शब्द का अर्थ क्या है?
(A) पृथ्वी की आंतरिक ऊष्मा
(B) सूर्य से प्राप्त ऊर्जा
(C) चंद्रमा का प्रकाश
(D) समुद्री ताप
उत्तर: (B) सूर्य से प्राप्त ऊर्जा
- ‘प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत’ के अनुसार महाद्वीपों की गति का मुख्य कारण क्या है?
(A) सूर्य का गुरुत्वाकर्षण
(B) महासागरीय ज्वार
(C) मैंटल संवहन धाराएँ
(D) पृथ्वी का घूर्णन
उत्तर: (C) मैंटल संवहन धाराएँ
- ‘मरुस्थलीकरण’ का प्रमुख कारण क्या है?
(A) अत्यधिक वर्षा
(B) वनरोपण
(C) भूमि का अत्यधिक दोहन
(D) हिमपात
उत्तर: (C) भूमि का अत्यधिक दोहन
- निम्न में से कौन-सा देश ‘लैंड लॉक्ड’ नहीं है?
(A) नेपाल
(B) भूटान
(C) अफगानिस्तान
(D) बांग्लादेश
उत्तर: (D) बांग्लादेश
- ‘चक्रवात’ की उत्पत्ति के लिए आवश्यक शर्त क्या है?
(A) अत्यधिक ठंडा महासागर
(B) उच्च दाब केंद्र
(C) गर्म महासागरीय जल
(D) शुष्क हवाएँ
उत्तर: (C) गर्म महासागरीय जल
- ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ कहाँ स्थित है?
(A) भारत
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) जापान
(D) इंडोनेशिया
उत्तर: (B) ऑस्ट्रेलिया