संज्ञा (Noun) – हिंदी व्याकरण का सबसे महत्वपूर्ण भाग
हिंदी व्याकरण में संज्ञा का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। संज्ञा एक ऐसा शब्द है जिससे किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जीव, द्रव्य, भाव या गुण का बोध होता है। आसान शब्दों में, जिस शब्द से किसी चीज़ का नाम पता चलता है, उसे संज्ञा कहते हैं। जैसे – राम, सीता, दिल्ली, विद्यालय, किताब, पानी, प्रेम, ईमानदारी आदि ये सभी संज्ञा के उदाहरण हैं। भाषा की संरचना में संज्ञा की भूमिका आधारभूत होती है, क्योंकि बिना संज्ञा के हम किसी भी वस्तु या व्यक्ति के बारे में स्पष्ट रूप से बात नहीं कर सकते। संज्ञा के द्वारा ही हम अपने विचारों को व्यक्त करते हैं और संवाद को अर्थपूर्ण बनाते हैं।
संज्ञा की परिभाषा
जिस शब्द से किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, गुण या द्रव्य का बोध हो, उसे संज्ञा कहते हैं।
संज्ञा के प्रकार
संज्ञा के मुख्य रूप से पाँच भेद होते हैं: 1 व्यक्तिवाचक संज्ञा 2 जातिवाचक संज्ञा 3 भाववाचक संज्ञा 4 समूहवाचक संज्ञा 5 द्रव्यवाचक संज्ञा आइए अब इन सभी को एक एक करके विस्तार से समझते हैं:
व्यक्तिवाचक संज्ञा
जिस संज्ञा से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण के लिए: शिवम कविता मुंबई यमुना ताजमहल ये सभी किसी खास व्यक्ति या स्थान का नाम बताते हैं, इसलिए इन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहा जाता है।
जातिवाचक संज्ञा
जिस संज्ञा से किसी जाति, वर्ग या समूह का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण: लड़का गांव नदी पशु शिक्षक ये किसी एक विशेष व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे वर्ग को दर्शाते हैं।
भाववाचक संज्ञा
जिस संज्ञा से किसी भाव, गुण, अवस्था या क्रिया का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण: प्यार सुंदरता ईमानदारी बचपन दुख इनका कोई भौतिक रूप नहीं होता, इन्हें देखा या छुआ नहीं जा सकता, सिर्फ महसूस किया जा सकता है।
समूहवाचक संज्ञा
जिस संज्ञा से किसी समूह या झुंड का बोध होता है, उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण: सेना भीड़ झुंड काफिला वर्ग ये कई (एक से अधिक) व्यक्तियों या वस्तुओं को एक साथ व्यक्त करती हैं।
द्रव्यवाचक संज्ञा
जिस संज्ञा से किसी द्रव्य या पदार्थ का बोध होता है, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण: पानी दूध सोना चांदी तेल इन्हें गिना नहीं जा सकता, बल्कि मापा जाता है।
संज्ञा की प्रमुख विशेषताएँ
संज्ञा किसी भी वाक्य का मुख्य भाग होती है। यह व्यक्ति, स्थान, वस्तु, गुण या भाव को व्यक्त करती है। संज्ञा के बिना भाषा अधूरी होती है। यह वाक्य में कर्ता, कर्म या अन्य रूपों में प्रयुक्त होती है।
संज्ञा की पहचान कैसे करें?
संज्ञा को पहचानने के लिए निम्नलिखित तरीकों का उपयोग किया जा सकता है: जिस शब्द से किसी का नाम पता चले → संज्ञा जिसे देखा, छुआ या महसूस किया जा सके → संज्ञा जो किसी भाव या गुण को दर्शाए → संज्ञा जो “कौन?”, “क्या?” जैसे प्रश्नों का उत्तर दे → संज्ञा
वाक्यों में संज्ञा के उदाहरण
श्याम स्कूल जा रहा है। यमुना एक पवित्र नदी है। मुझे खुशी हो रही है। भीड़ बहुत ही ज्यादा है। दूध सेहत के लिए बहुत अच्छा है। इन सभी वाक्यों में संज्ञा का प्रयोग स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
संज्ञा का प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्व
संज्ञा हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो लगभग हर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है, जैसे: SSC UPSC रेलवे TET बैंकिंग परीक्षाएं इन परीक्षाओं में संज्ञा के भेद, पहचान और प्रयोग से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इसलिए इस विषय को अच्छी तरह समझना बहुत जरूरी है।
तैयारी के लिए सुझाव
रोज़ 15–20 उदाहरणों का अभ्यास करें पुराने प्रश्न पत्र हल करें मॉक टेस्ट दें संज्ञा के भेदों को अच्छे से दिमाग में याद रखें
निष्कर्ष
संज्ञा हिंदी व्याकरण का मूल आधार है। इसके बिना भाषा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यदि कोई भी विद्यार्थी संज्ञा के सभी भेदों और उनके प्रयोग को अच्छी तरह समझ लें, तो वे न केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि उनकी भाषा भी अधिक प्रभावशाली और शुद्ध हो जाती है। इसलिए संज्ञा का नियमित अभ्यास करना और उसके विभिन्न प्रकारों को समझना अत्यंत आवश्यक है।
हिंदी व्याकरण संज्ञा मॉक टेस्ट 2026 – SSC, UPSC, RAILWAY, POLICE के लिए फ्री ऑनलाइन टेस्ट
नीचे दिए गए मौक टेस्ट में संज्ञा (Noun) से जुड़े 10 महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं। यह टेस्ट SSC, UPSC, TET रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी है। सभी प्रश्न ध्यान से हल करें और अपना स्कोर चेक करें।
यह टेस्ट कैसे दें?
टेस्ट शुरू करने से पहले सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें। सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर सही विकल्प चुनें। अंत में Submit बटन दबाकर अपना रिजल्ट देखें।
नोट (महत्वपूर्ण सूचना)
पूरी जानकारी को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ें। टेस्ट के नीचे भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, उसे भी अवश्य पढ़ें। बिना निर्देश पढ़े टेस्ट देने पर आपको समझने में कठिनाई हो सकती है।
निर्देश (Instructions)
✔ सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। ✔ प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। ✔ कुल 10 प्रश्न दिए गए हैं। ✔ यह टेस्ट कुल 20 अंकों का है। ✔ इस टेस्ट में किसी भी प्रकार की Negative Marking (नकारात्मक अंकन) नहीं है। ✔ समय सीमा: 10 मिनट
Read the Instructions Carefully
✔ All questions are compulsory. ✔ Each question carries 2 marks. ✔ Total 10 questions are given. ✔ The test is of 20 marks in total. ✔ There is no negative marking. ✔ Time Limit: 10 minutes
रिजल्ट जानकारी
टेस्ट पूरा करने के बाद आपको तुरंत आपका Score Card दिखाई देगा – आपने कितने प्रश्न सही किए ओर कितने प्रश्न गलत हुए
शुभकामनाएँ
यह टेस्ट आपकी सफलता की ओर एक कदम है। पूरे ध्यान और ईमानदारी के साथ टेस्ट दें।
अभी शेयर करें अपने दोस्तों के साथ और उन्हें भी चैलेंज दें – कौन करेगा सबसे ज्यादा स्कोर?
1 ‘राम’ शब्द किस प्रकार की संज्ञा है? A. जातिवाचक संज्ञा B. व्यक्तिवाचक संज्ञा C. भाववाचक संज्ञा D. समूहवाचक संज्ञा उत्तर: B. व्यक्तिवाचक संज्ञा
2 निम्न में से कौन-सी भाववाचक संज्ञा है? A. पुस्तक B. ईमानदारी C. लड़का D. दिल्ली उत्तर: B. ईमानदारी
3 ‘पुस्तक’ शब्द किस प्रकार की संज्ञा है? A. व्यक्तिवाचक B. भाववाचक C. जातिवाचक D. समूहवाचक उत्तर: C. जातिवाचक
4 ‘गंगा’ शब्द किस श्रेणी में आता है? A. भाववाचक संज्ञा B. व्यक्तिवाचक संज्ञा C. जातिवाचक संज्ञा D. द्रव्यवाचक संज्ञा उत्तर: B. व्यक्तिवाचक संज्ञा
5 ‘बचपन’ शब्द किस प्रकार की संज्ञा है? A. जातिवाचक B. व्यक्तिवाचक C. भाववाचक D. समूहवाचक उत्तर: C. भाववाचक
6 ‘सेना’ शब्द किस प्रकार की संज्ञा है? A. व्यक्तिवाचक B. भाववाचक C. समूहवाचक D. जातिवाचक उत्तर: C. समूहवाचक
7 निम्न में से कौन-सा शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा है? A. पानी B. कक्षा C. विद्यालय D. बच्चा उत्तर: A. पानी
8 ‘लड़का’ शब्द का भाववाचक रूप क्या होगा? A. लड़कापन B. लड़का C. लड़काई D. लड़कापनता उत्तर: A. लड़कापन
9 ‘भारत’ शब्द किस प्रकार की संज्ञा है? A. जातिवाचक B. व्यक्तिवाचक C. भाववाचक D. समूहवाचक उत्तर: B. व्यक्तिवाचक
10 निम्न में से कौन-सा विकल्प सही है? A. ‘सुंदरता’ – जातिवाचक संज्ञा B. ‘कुत्ता’ – व्यक्तिवाचक संज्ञा C. ‘सोनू’ – व्यक्तिवाचक संज्ञा D. ‘झुंड’ – भाववाचक संज्ञा उत्तर: C. ‘सोनू’ – व्यक्तिवाचक संज्ञा