Geography GK Quiz: Top 25 Most Important MCQs for All Exams

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

अगर आप UPSC 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह Geography Mock Test 2026 आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस टेस्ट में आपको Geography के 25 सबसे महत्वपूर्ण MCQs, जो UPSC Prelims के लेटेस्ट पैटर्न पर आधारित हैं।
इस प्रैक्टिस सेट के माध्यम से आप अपने कॉन्सेप्ट को मजबूत कर सकते हैं और परीक्षा में बेहतर स्कोर करने की तैयारी कर सकते हैं। सभी प्रश्नों के साथ सही उत्तर भी दिए गए हैं ताकि आप अपनी तैयारी को आसानी से जांच सकें। यह टेस्ट UPSC, State PCS, Railway, Police, और भी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है। नियमित अभ्यास से आप अपनी accuracy और speed दोनों बढ़ा सकते हैं।

नोट (महत्वपूर्ण सूचना)

-पूरी जानकारी को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ें।

-टेस्ट के नीचे भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, उसे भी अवश्य पढ़ें।

-बिना निर्देश पढ़े टेस्ट देने पर आपको समझने में कठिनाई हो सकती है

निर्देश (ध्यान से पढ़ें)

-यह टेस्ट कुल 25 प्रश्नों का हैं

-सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।

-गलत उत्तर के लिए 0.25 नकारात्मक अंक (Negative Marking) है।

-इस टेस्ट में एक प्रश्न को पूरा करने के लिए 30 सैकंड समय निर्धारित है।

-सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर और सोच समझकर ही उत्तर दें।

-टेस्ट पूरा होने के बाद आप अपना रिजल्ट और सही उत्तर देख सकते हैं

🌍

Geography UPSC Challenge

Negative Marking: -0.25 | Rank System | Detailed Review

Geography के महत्वपूर्ण प्रश्न 2026 – इन 25 सवालों को भी देखे इन्हें बिल्कुल मिस न करें ये भी महत्वपूर्ण है

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा महासागरीय धारा तंत्र “Cold Current” है?

A) Brazil Current
B) Agulhas Current
C) Canary Current
D) East Australian Current

Ans: C


  1. “Roaring Forties” शब्द किससे संबंधित है?

A) भूमध्यरेखीय शांत क्षेत्र
B) दक्षिणी गोलार्ध की प्रबल पछुआ पवनें
C) मानसूनी पवनें
D) ध्रुवीय पूर्वी पवनें

Ans: B


  1. निम्नलिखित में से कौन-सी मिट्टी भारत में कपास उत्पादन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

A) लाल मिट्टी
B) जलोढ़ मिट्टी
C) काली मिट्टी
D) लेटराइट मिट्टी

Ans: C


  1. “Hadley Cell” किससे संबंधित है?

A) समुद्री ज्वार
B) वायुमंडलीय परिसंचरण
C) प्लेट विवर्तनिकी
D) नदी अपरदन

Ans: B


  1. पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के निर्माण का प्रमुख कारण क्या है?

A) स्थलमंडल
B) बाह्य कोर में द्रव धातुओं की गति
C) सूर्य का गुरुत्वाकर्षण
D) वायुमंडलीय दाब

Ans: B


  1. “El Niño” का मुख्य प्रभाव भारत पर क्या पड़ता है?

A) अत्यधिक हिमपात
B) मानसून की तीव्रता बढ़ना
C) कमजोर मानसून
D) चक्रवातों की समाप्ति

Ans: C


  1. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी “Antecedent River” का उदाहरण है?

A) गोदावरी
B) ब्रह्मपुत्र
C) नर्मदा
D) ताप्ती

Ans: B


  1. “Ring of Fire” मुख्यतः किस महासागर के चारों ओर स्थित है?

A) अटलांटिक
B) हिंद महासागर
C) आर्कटिक
D) प्रशांत महासागर

Ans: D


  1. भारत में पश्चिमी घाट को UNESCO World Heritage घोषित करने का मुख्य कारण क्या है?

A) खनिज संपदा
B) जैव विविधता
C) पर्यटन
D) कृषि

Ans: B


  1. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस ग्रीनहाउस प्रभाव में सर्वाधिक योगदान देती है?

A) ऑक्सीजन
B) नाइट्रोजन
C) कार्बन डाइऑक्साइड
D) हीलियम

Ans: C


  1. “Barchan” क्या है?

A) ज्वालामुखी
B) रेतीला टिब्बा
C) हिमनद झील
D) पठार

Ans: B


  1. निम्नलिखित में से कौन-सा पर्वत “Fold Mountain” नहीं है?

A) हिमालय
B) एंडीज
C) रॉकी
D) वोजेस

Ans: D


  1. “Inter Tropical Convergence Zone (ITCZ)” क्या है?

A) उच्च दाब क्षेत्र
B) निम्न दाब क्षेत्र
C) शीत मरुस्थल
D) महासागरीय गर्त

Ans: B


  1. निम्नलिखित में से कौन-सा देश “Sahel Region” में स्थित नहीं है?

A) माली
B) नाइजर
C) चाड
D) दक्षिण अफ्रीका

Ans: D


  1. “Tsunami” का प्रमुख कारण क्या है?

A) मानसून
B) समुद्री भूकंप
C) चक्रवात
D) हिमनद पिघलना

Ans: B


  1. भारत में “Luni River” किस प्रकार की नदी है?

A) बारहमासी
B) हिमनदीय
C) अंतःस्थलीय अपवाह
D) डेल्टा बनाने वाली

Ans: C


  1. “Laterite Soil” का निर्माण मुख्यतः किस प्रक्रिया से होता है?

A) निक्षेपण
B) अपक्षय एवं लीचिंग
C) ज्वालामुखीय क्रिया
D) हिमानी अपरदन

Ans: B


  1. निम्नलिखित में से कौन-सा मरुस्थल “Cold Desert” है?

A) सहारा
B) थार
C) गोबी
D) कालाहारी

Ans: C


  1. “Continental Drift Theory” किसने दी थी?

A) डार्विन
B) वेगनर
C) हटन
D) कोपरनिकस

Ans: B


  1. निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह प्राकृतिक बंदरगाह नहीं है?

A) मुंबई
B) विशाखापट्टनम
C) चेन्नई
D) कोच्चि

Ans: C


  1. “Ocean Acidification” का मुख्य कारण क्या है?

A) सल्फर डाइऑक्साइड
B) कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण
C) ओजोन परत क्षरण
D) तापमान में कमी

Ans: B


  1. निम्नलिखित में कौन-सा क्षेत्र “Earthquake Shadow Zone” कहलाता है?

A) जहाँ भूकंप नहीं आते
B) जहाँ P और S waves दोनों नहीं पहुँचतीं
C) जहाँ केवल S waves पहुँचती हैं
D) जहाँ केवल P waves पहुँचती हैं

Ans: B


  1. “Coral Bleaching” मुख्यतः किस कारण होता है?

A) समुद्री लवणता में कमी
B) समुद्री तापमान में वृद्धि
C) महासागरीय धाराएँ
D) ज्वालामुखी

Ans: B


  1. निम्नलिखित में से कौन-सा “Rift Valley” का उदाहरण है?

A) नर्मदा घाटी
B) गंगा घाटी
C) ब्रह्मपुत्र घाटी
D) दामोदर घाटी

Ans: A


  1. भारत में “ मानसून विस्फोट (Burst of Monsoon)” का संबंध किससे है?

A) अचानक वर्षा की शुरुआत
B) चक्रवात
C) शीत लहर
D) सूखा

Ans: A

Geography GK Quiz: Top 25 Most Important MCQs for All Exams

अगर आपको यह Geography test पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और उन्हें भी अपनी तैयारी चेक करने का मौका दें।

Free Online Mega Test Series 2026: 100 MCQ Mock Test for All Competitive Exams

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

1 thought on “Geography GK Quiz: Top 25 Most Important MCQs for All Exams”

Leave a Comment